विज्ञान के चमत्कार पर निबंध / essay on miracles of science in hindi

आपको अक्सर स्कूलों में निबंध लिखने को दिया जाता है। ऐसे में हम आपके लिए कई मुख्य विषयों पर निबंध लेकर आये हैं। हम अपनी वेबसाइट istudymaster.com के माध्यम से आपकी निबंध लेखन में सहायता करेंगे । दोस्तों निबंध लेखन की श्रृंखला में हमारे आज के निबन्ध का टॉपिक विज्ञान के चमत्कार पर निबंध / essay on miracles of science in hindi है। आपको पसंद आये तो हमे कॉमेंट जरूर करें।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध / essay on miracles of science in hindi

विज्ञान के चमत्कार par nibandh,विज्ञान के चमत्कार पर निबंध,miracles of science pr nibandh hindi me,essay on miracles of science in hindi,miracles of science essay in hindi,विज्ञान के चमत्कार पर निबंध / essay on miracles of science in hindi

रूपरेखा (1) प्रस्तावना, (2) विज्ञान के चमत्कार, (3) विज्ञान से लाभ-हानि, (4) उपसंहार।

प्रस्तावना – 

वर्तमान युग वैज्ञानिक युग है। जल में, थल में, अनन्त आकाश मनुष्य अपनी विजय पताका फहरा रहा है। ऊँचे-ऊँचे पर्वतों को लाँघ जाना,अथाह सागर की गहराइयों को नाप लेना, ग्रह-नक्षत्रों पर अपने चरण-चिह्न अंकित कर देना आज के मनुष्य के लिए एक खेल बन गया है और यह सब सम्भव हुआ है–विज्ञान के आविष्कारों से।

विज्ञान के चमत्कार-

विज्ञान के चमत्कार जीवन के आधार बन चुके हैं। वे असंख्य और अनन्त हैं। विज्ञान ने जीवन के हर क्षेत्र में क्रान्ति उत्पन्न कर दी है। विज्ञान ने आवागमन और संचार के साधनों का तीव्र गति से विकास वायुयान, टेलीफोन, रेडियो, टेलीविजन, कम्प्यूटर आदि विज्ञान की ही देन है। किया है। मोटर-कारें, स्कूटर, बिजली से चलने वाली रेलगाड़ियाँ, जलपोत, बिजली तो अलादीन का चिराग है। सिनेमा, टेलीविजन, बड़े-बड़े कारखाने आदि के पीछे विद्युत शक्ति ही काम करती है। रात्रि में बिजली के प्रकाश से दुनिया को जगमगाता हुआ देखकर परियों के लोक की कल्पना साकार हो उठती। घरेलू कार्यों में तो उसका उपयोग सर्वविदित ही है।

See also  मौलाना अबुल कलाम आजाद पर निबंध / essay on Abul Kalam Azad in hindi

चिकित्सा क्षेत्र में अनेक अद्भुत एवं आश्चर्यजनक आविष्कार हुए हैं। फलस्वरूप मनुष्य निरोग और दीर्घजीवी होता जा रहा है। अनेक असाध्य रोगों पर विजय प्राप्त कर ली गयी है। चेचक, हैजा, पोलियो आदि के टीके और अनेक औषधियों ने मनुष्य को मौत के मुँह में जाने से बचाया है। एक्स-रे द्वारा शरीर के भीतर के रोगों का पता लग जाता है और शल्य चिकित्सा आसानी से की जाती है। प्लास्टिक सर्जरी से तो अपूर्व सौन्दर्य की प्राप्ति हो जाती है।

उद्योग एवं कृषि क्षेत्र में भी विज्ञान की अद्भुत एवं आश्चर्यजनक उपलब्धियाँ हैं। एक-से-एक सुन्दर एवं टिकाऊ वस्त्र, साज-सज्जा का सामान, सुन्दर फर्नीचर, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ नित्य सामने आ रही हैं। ट्रैक्टर व रासायनिक खादों से पैदावार कई गुनी बढ़ गई है। बाढ़ों पर नियंत्रण और सिंचाई के लिए बाँध बन गये हैं। किसान दरिद्रता से खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। अन्तरिक्ष में आज मानव-निर्मित उपग्रह चक्कर लगा रहे हैं। चन्द्रमा पर विजय पाने के बाद मंगल और शुक्र पर अनुसन्धान किये जा रहे हैं। परमाणु शक्ति की खोज विज्ञान की अद्वितीय एवं विस्मयकारी देन है।

विज्ञान से लाभ-हानि-

विज्ञान के नित नये आविष्कारों ने मनुष्य जाति को अनन्त लाभ पहुँचाया है। आज विश्व की दूरियाँ मिट गयी हैं। विश्व के लोग एक-दूसरे के निकट आ गये हैं। उद्योग-धन्धों के विकास तथा प्राकृतिक स्रोतों के उपयोग से मनुष्य सुखी और समृद्ध होता जा रहा है। सभी आवश्यक एवं सुख-सुविधा की सामग्री जुटाकर विज्ञान ने धरती पर स्वर्ग की कल्पना साकार कर दी है।  विज्ञान से इतने लाभ होते हुए भी कुछ हानियाँ भी हैं। विलास-सामग्री और यंत्रों के विकास ने मनुष्य को निकम्मा, आलसी और आराम-तलब बना दिया है। तरह-तरह की गैसों से वातावरण विषैला बनता जा रहा है। हाइड्रोजन और परमाणु बमों ने युद्ध की भयंकरता और विनाश की आशंका पैदा कर दी है।

See also  साहित्य सेवा पर निबंध / essay on literature service in hindi

उपसंहार-

वास्तव में विज्ञान ने अन्धे को आँखें, लंगड़े को टाँगें और बहरे को कान दिये हैं अर्थात् विज्ञान ने मनुष्य के हाथों में अपार शक्ति सौंप दी है। इस शक्ति से धरती को स्वर्ग या नरक बनाया जा सकता है। यह मनुष्य विवेक पर निर्भर करता है। विज्ञान के चमत्कार अद्भुत, महान् एवं अनन्त हैं।

👉 इन निबंधों के बारे में भी पढ़िए

                         ◆◆◆ निवेदन ◆◆◆

आपको यह निबंध कैसा लगा । क्या हमारे इस निबंध ने आपके निबंध लेखन में सहायता की हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं । दोस्तों अगर आपको विज्ञान के चमत्कार पर निबंध / essay on miracles of science in hindi अच्छा और उपयोगी लगा हो तो इसे अपने मित्रों के साथ जरूर शेयर करें।

tags -विज्ञान के चमत्कार par nibandh,विज्ञान के चमत्कार पर निबंध,miracles of science pr nibandh hindi me,essay on miracles of science in hindi,miracles of science essay in hindi,विज्ञान के चमत्कार पर निबंध / essay on miracles of science in hindi

Leave a Comment