अपह्नुति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / अपह्नुति अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

हिंदी व्याकरण विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPTET,CTET, SUPER TET,UP POLICE,लेखपाल,RO/ARO,PCS,LOWER PCS,UPSSSC तथा प्रदेशों की अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी विषय है। हमारी वेबसाइट istudymaster.com आपको हिंदी व्याकरण के समस्त टॉपिक के नोट्स उपलब्ध कराएगी। दोस्तों हिंदी व्याकरण की इस श्रृंखला में आज का टॉपिक अपह्नुति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / अपह्नुति अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण है। हम आशा करते है कि इस टॉपिक से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।

अपह्नुति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / अपह्नुति अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

अपह्नुति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / अपह्नुति अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

Tags – अपह्नुति अलंकार की परिभाषा,अपह्नुति अलंकार के उदाहरण,अपह्नुति अलंकार के 5 उदाहरण,अपह्नुति अलंकार के 10 सरल उदाहरण,apanhuti alankar ki paribhasha aur udahran, examples of apanhuti alankar in hindi,

अपह्नुति अलंकार की परिभाषा

जहाँ सत्य बात का निषेध कर मिथ्या वस्तु का आरोप किया जाय, वहाँ अपह्नति अलंकार होता है।

उदाहरण – सावन की अंधी रजनी
                वारिद-मिस रोती आयी।

स्पष्टीकरण –  यहाँ जल-वर्षा का निषेध कर, अनुवर्षा का आरोप है। अतः यहाँ अपह्नुति अलंकार है।

उदाहरण – नहिं पलास के पुहुप ये, हैं ये जरत अँगार।

स्पष्टीकरण – पलाश के पुष्प का निषेध करने के बाद यहाँ पर जलते हुए अंगार को स्थापित किया गया है अतः यहाँ पर अपह्नुति अलंकार है।

उदाहरण – सुनहु नाथ रघुवीर कृपाला,
                बन्धु न होय मोर यह काला।

स्पष्टीकरण – सुग्रीव भगवान श्री राम जी से कहते है प्रभु मैने तो आपसे पहले ही कहा था कि बाली मेरा भाई नही मेरा काल है। यहाँ पर वाली की तुलना भाई को निषेध करके काल से की गई है अतः यहाँ पर अपह्नुति अलंकार है।

See also  मनोविज्ञान के प्रमुख सिद्धांत व उनके जनक / बाल मनोविज्ञान के प्रमुख सिद्धांत और उनके प्रतिपादक

अपह्नुति अलंकार के अन्य उदाहरण

(1) भीतर भीतर सब रस चूसै।
       हँसि हँसि कै तन मन धन मूसै।
       जाहिर बातन मैं अति तेज।
        क्यों सखि साजन नहिं अँगरेज।​

(2) खा गया पी गया दे गया बुत्ता
     ऐ सखि साजन ? ना सखि कुत्ता ।।

(3) नूतन पवन के मिस प्रकृति ने साँस ली जी खोल के।
      यह नूतन पवन नहीं हैं, प्रकृति की साँस हैं।






                          ★★★ निवेदन ★★★

दोस्तों हमें कमेंट करके बताइए कि आपको यह टॉपिक अपह्नुति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / अपह्नुति अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण कैसा लगा। आप इसे अपने तैयारी कर रहे अपने मित्रों के साथ शेयर भी कीजिये ।

Tags – अपह्नुति अलंकार की परिभाषा,अपह्नुति अलंकार के उदाहरण,अपह्नुति अलंकार के 5 उदाहरण,अपह्नुति अलंकार के 10 सरल उदाहरण,apanhuti alankar ki paribhasha aur udahran, examples of apanhuti alankar in hindi,apahnuti alankar ke udahran,अपह्नुति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / अपह्नुति अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण




Leave a Comment