उपसर्ग किसे कहते हैं / उपसर्ग के प्रकार और उदाहरण

हिंदी व्याकरण विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPTET,CTET, SUPER TET,UP POLICE,लेखपाल,RO/ARO,PCS,LOWER PCS,UPSSSC तथा प्रदेशों की अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी विषय है। हमारी वेबसाइट istudymaster.com आपको हिंदी व्याकरण के समस्त टॉपिक के नोट्स उपलब्ध कराएगी। दोस्तों हिंदी व्याकरण की इस श्रृंखला में आज का टॉपिक उपसर्ग किसे कहते हैं / उपसर्ग के प्रकार और उदाहरण है। हम आशा करते है कि इस टॉपिक से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।

उपसर्ग किसे कहते हैं / उपसर्ग के प्रकार और उदाहरण

उपसर्ग किसे कहते हैं / उपसर्ग के प्रकार और उदाहरण

upsarg ki paribhasha / उपसर्ग किसे कहते हैं

उपसर्ग वे शब्दांश हैं जो किसी शब्द से पूर्व लगकर उस शब्द का अर्थ बदल देते हैं या उसमें नई विशेषता उत्पन्न कर देते हैं। जैसे- कु+ पुत्र = कुपुत्र । यहाँ ‘कु’ शब्दांश ‘पुत्र’ शब्द के साथ बैठकर नया शब्द गढ़ देता है। ध्यान रहे, ‘कु’ शब्दांश है, शब्द नहीं। शब्द वाक्य में स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त हो सकता है, शब्दांश नहीं। शब्दांश तो किसी शब्द के साथ जुड़कर ही नए अर्थ की रचना में सहायक होता है। जो शब्दांश शब्द से पूर्व लगता है, उसे ‘उपसर्ग’ कहते हैं।
• हिंदी भाषा में संस्कृत, हिंदी तथा उर्दू शब्दों की प्रधानता है। इसलिए इनके उपसर्ग भी भाषानुसार भिन्न हैं।
• शब्द जिस स्रोत का होता है, उपसर्ग भी उसी स्रोत-भाषा का लगता है।

1. तत्सम या संस्कृत के उपसर्ग

हिंदी में संस्कृत भाषा के निम्नलिखित उपसर्ग हैं जो संस्कृत शब्दों में ही लगते हैं।

(1) अति- (बहुत अधिक)- अति + अंत = अत्यंत
अन्य शब्द – अतिरिक्त,अत्यधिक, अत्याचार,अतिप्राचीन, अत्युत्तम

(2) अधि- (ऊँचा या श्रेष्ठ)- अधि + वक्ता = अधिवक्ता
अन्य शब्द- अधिकार, अध्यादेश, अधिपति, अधिकरण, अधिशुल्क

(3) अनु- (पीछे, गौण)- अनु + रूप = अनुरूप
अन्य शब्द- अनुभव, अनुरोध, अनुमान, अनुसार,अनुचर, अनुवाद,अनुशासन

(4) अप- (अनुचित या बुरा)- अप + यश = अपयश
अन्य शब्द- अपकार, अपमान,अपवाद,अपशब्द

(5) अभि- (सामने, चारों ओर)- अभि + मान = अभिमान
अन्य शब्द- अभ्यागत,अभिप्राय, अभियोग, अभिभाषण, अभीष्ट,अभिज्ञान,

See also  अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / अन्योक्ति अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

(6) अव- (बुरा, हीन)- अव + गुण = अवगुण
अन्य शब्द- अवमूल्यन, अतिप्राचीन,अवनति,अवशेष

(7) आ- (तक, समेत)- आ + कंठ = आकंठ
अन्य शब्द- आकर्षण ,आगमन, आक्रमण , आचरण

(8) उत्- (ऊँचा, श्रेष्ठ)- उत् + लंघन = उल्लंघन
अन्य शब्द- उत्कर्ष, उत्तम, उद्धार, उच्छवास,उद्गम,उत्थान, उन्नति, उद्योग

(9) उप- (निकट, समान या गोण) उप + वन उपवन
अन्य शब्द- उपकृत,उपग्रह, उपयोग, उपकूल,उपसंहार, उपचार

(10) दुस्/दुर्- (बुरा और कठिन) – दुर + भाग्य = दुर्भाग्य
अन्य शब्द- दुराचार, दुर्घटना, दुर्गति, दुर्गुण, दुर्दशा

(11) नि- (निषेध, निपुणता या अधिकता) – नि + वास = निवास
अन्य शब्द- नियम, निबंध, नियोग, निवारण

(12) निस्/निर्- (रहित, निषेध या बिना) – निर् + धन = निर्धन
अन्य शब्द- निरपराध, निरादर, नीरोग, निस्संकोच, निष्काम, निर्जीव, निरभिमानी, निर्जन

(13) परा- (विपरीत)- पराजय पराजय
अन्य शब्द- पराक्रम,पराभव

(14) परि- (चारों ओर)- परि + कल्पना परिकल्पना
अन्य शब्द- परीक्षा,परिपूर्ण,परिवर्तन, परिचालक

(15) प्र- (अधिक या आगे) प्र + गति = प्रगति
अन्य शब्द- प्रकृति, प्रक्रिया, प्रभार, प्राचार्य, प्रस्थान, प्रख्यात

(16) प्रति- (हर एक, विरुद्ध या सामने) प्रति + एक = प्रत्येक
अन्य शब्द- प्रतिध्वनि, प्रतिनियुक्ति, प्रतिक्षण,प्रत्यक्ष

(17) वि- (विशेषता, भिन्नता या अभाव) विजय विजय
अन्य शब्द- विनाश, विपथ, विक्रय, विदेश, वियोग, विवाद

(18) सम् (स)- (अच्छा/संयोग सहित) – सम् + गति = संगति
अन्य शब्द- संकल्प, संजय, संरक्षण,संसाधन

(19) सु- (शुभ या सहज)- सु + गम = सुगम
अन्य शब्द- सुदूर, सुपथ,सुयोग, सुफल,सुपुत्र

संस्कृत के कुछ शब्द/शब्दांश, जो समास के पूर्व-भाग में प्रयुक्त होते थे,अत्यधिक प्रचलन के कारण उपसर्ग के समान प्रयुक्त होने लगे हैं। ऐसे उपसर्ग निम्नलिखित हैं-

(20) अंतः/अंतर्- (भीतर के अर्थ में)- अंतः + जातीय = अंतर्जातीय
अन्य शब्द- अंतःकरण,अंतर्मन, अंतरात्मा, अंतर्धान, अंतर्राष्ट्रीय

(21) अ- (अभाव के अर्थ में) अ + धर्म = अधर्म
अन्य शब्द- अकाल, अचर, अगम्य, अन्याय, अशुद्ध, अहिंसा

(22) अधः- (नीचे के अर्थ में)- अधः + पतन = अधःपतन
अन्य शब्द- अधोमुखी,अधोगति,अधोलिखित

(23) अन्- (अभाव के अर्थ में)- अन् + इच्छा = अनिच्छा
अन्य शब्द- अनंत,अनाचार,अनर्थ,अनायास,अनादि, अनेक

(24) अलम्- (बहुत के अर्थ में)- अलम् + कार = अलंकार
अन्य शब्द- अलंकरण

See also  अद्भुत रस की परिभाषा एवं उदाहरण / अद्भुत रस के उदाहरण व स्पष्टीकरण

(25) कु- (बुरे के अर्थ में)- कु + कर्म = कुकर्म
अन्य शब्द- कुकृत्य, कुख्यात, कुपुत्र, कुरूप

(26) चिर- (बहुत देर के अर्थ में)- चिर + स्थायी = चिरस्थायी
अन्य शब्द- चिरकुमार, चिरकाल,  चिरंजीवी,चिरायु

(27) तिरस्/तिरः- (निषेध के अर्थ में)- तिरस् + कार = तिरस्कार
अन्य शब्द – तिरोहित, तिरोभाव

(28) पर- (अन्य के अर्ध में) पर + देश = परदेश
अन्य शब्द – परलोक, पराधीन, परमुखापेक्षी

(29) पुनर्- (‘फिर’ के अर्थ में)- पुनर् + जन्म = पुनर्जन्म
अन्य शब्द- पुनरुत्थान,पुनर्निर्माण,पुनर्मिलन, पुनर्जागरण

(30) पुरस्- (सामने)- पुरस् + कार = पुरस्कार

(31) पुरा- (पहले)- पुरा + काल = पुराकाल
अन्य शब्द- पुरातत्त्व,पुरातन,, पुरावृत्त

(32) प्राक/प्राग- (पहले)- प्राक् + कथन = प्राक्कथन
अन्य शब्द- प्राग्वैदिक,प्रागैतिहासिक

(33) प्रादुर- (प्रकट होना)- प्रादुर् + भाव = प्रादुर्भाव
अन्य शब्द- प्रादुर्भूत

(34) बहिस्/बहिर्- (बाहर)- बहिस् + कार = बहिष्कार
अन्य शब्द- बहिर्मुखी, बहिर्गमन, बहिरंग

(35) सत्- (सच्चा)-सत् + जन = सज्जन
अन्य शब्द- सदाचार, सद्गति, सत्पुरुष

(36) सम- (समान)- सम + कालीन = समकालीन
अन्य शब्द- समकोण, समकालिक

(37) सह- (साथ)- सह + पाठी = सहपाठी
अन्य शब्द- सहकारिता, सहचर, सहगान, सहमति

(38) स्व- (अपना) स्व + राज्य = स्वराज्य
अन्य शब्द- स्वजन, स्वचालित,स्वचालित, स्वदेश

(39) स्वयं- (अपना)- स्वयं + चालित = स्वयंचालित
अन्य शब्द- स्वयंसेवक, स्वयंवर, स्वयंपाठी

हिंदी के उपसर्ग

(1) अ- (अभाव, निषेध)- अ + छूत = अछूत
अन्य शब्द- अलग, अथाह, अजान, अनपढ़, अटल, अमर, अमोल

(2) अघ-/ (आधा)- आधा (अध) + खिला = अधखिला
अन्य शब्द- अधमरा, अधकचरा, अधसेरा, अधजला

(3) अन- (निषेध, अभाव) – अन + जान = अनजान
अन्य शब्द- अनपढ़, अनमोल, अनमेल, अनमना,अनसुनी, अनपढ़

(4) उन- (एक कम)- उन + तीस = उनतीस
अन्य शब्द- उन्नीस, उनतालिस, उनसठ

(5) क/कु- (बुरा) – क + पूत = कपूत
अन्य शब्द- कुपूत, कुटेव ,कुचक्र, कुचाल

(6) चौ- (चार)- चौ + मासा = चौमासा
अन्य शब्द- चौकन्ना, चौपाई, चौपाया, चौराहा

(7) दु- (कम)- दु + बला = दुबला दुर्भाग्य दुराचार
अन्य शब्द- दुसाध्य

(8) नि- (रहित)- नि + डर = निडर
अन्य शब्द- निकम्मा, निगोड़ा, निहत्था, निधड़क

(9) पर- (दूसरी पीढ़ी का) पर + दादा = परदादा
अन्य शब्द- परपोता, परनाना

See also  भ्रांतिमान अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / भ्रांतिमान अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

(10) बिन- (रहित)- बिन + ब्याहा = बिनब्याहा
अन्य शब्द- बिनखाया, बिनमाँगा,बिनबात

(11) भर- (भरा हुआ)- भर + पेट = भरपेट
अन्य शब्द- भरसक, भरमार,भरपूर

(12) स/सु- (सहित, अच्छा)- स + हित = सहित
अन्य शब्द- सुडौल, सुजान,सुकन्या, सुफल

उर्दू – फ़ारसी के उपसर्ग

(1) ऐन- (ठीक, पूरा)
अन्य शब्द – ऐनवक्त, ऐनमौका

(2) कम- (थोड़ा, हीन)
अन्य शब्द – कमजोर, कमक़ीमत , कमअक्ल, कमबख्त

(3) खुश- (अच्छा)
अन्य शब्द – खुशदिल, खुशबू, खुशख़बरी, खुशनसीब, खुशमिज़ाज

(4) गैर- (भिन्न)
अन्य शब्द – गैरहाजिर, गैरसरकारी, गैरकानूनी, गैरजिम्मेदारी

(5) दर- (में)
अन्य शब्द – दरहकीकत, दरअसल

(6) ना- (नहीं)
अन्य शब्द – नालायक, नापसंद, नासमझ, नाबालिक, नाराज, नकारा, नादान

(7) ब – (साथ)
अन्य शब्द – बदौलत, बगैर, बखूबी, बनाम

(8) बद – (बुरा)
अन्य शब्द – बदनाम, बदसूरत, बदकिस्मत, बदबू, बद्दुआ

(9) बा – (सहित)
अन्य शब्द – बाइज्जत, बकायदा, बावजूद

(10) बिला – ( बिना )
अन्य शब्द – बिलानागा, बिलावजह

(11) बे  – ( अभाव)
अन्य शब्द – बेवजह, बेदाग, बेकसूर, बेवफा, बेबुनियाद, बेइज्जत

(12) ला – ( बिना)
अन्य शब्द – लावारिस, लाजवाब, लापरवाह, लाइलाज, लापता

(13) सर – ( मुख्य)
अन्य शब्द – सरताज, सरपंच, सरहद

(14)  हम – ( साथ)
अन्य शब्द – हमसफर, हमजोली, हमदम, हमउम्र, हमवतन

(15) हर – ( प्रत्येक)
अन्य शब्द – हरसाल, हरदिल, हरदम




                             ★★★ निवेदन ★★★

दोस्तों हमें कमेंट करके बताइए कि आपको यह टॉपिक उपसर्ग किसे कहते हैं / उपसर्ग के प्रकार और उदाहरण कैसा लगा। आप इसे अपने तैयारी कर रहे अपने मित्रों के साथ शेयर भी कीजिये ।

Tags हिन्दी में उपसर्ग कितने है,उपसर्ग किसे कहते हैं उदाहरण सहित,संस्कृत के 22 उपसर्ग,हिंदी में उपसर्ग की संख्या कितनी है,उपसर्ग के प्रकार हिंदी में,upsarg in hindi,उपसर्ग की परिभाषा और प्रकार,उपसर्ग के प्रकार,उपसर्ग के भेद,संस्कृत के उपसर्ग,हिंदी के उपसर्ग,अरबी फ़ारसी के उपसर्ग,अंग्रेजी के उपसर्ग,उपसर्ग किसे कहते हैं / उपसर्ग के प्रकार और उदाहरण




Leave a Comment