विभावना अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / विभावना अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

हिंदी व्याकरण विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPTET,CTET, SUPER TET,UP POLICE,लेखपाल,RO/ARO,PCS,LOWER PCS,UPSSSC तथा प्रदेशों की अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी विषय है। हमारी वेबसाइट istudymaster.com आपको हिंदी व्याकरण के समस्त टॉपिक के नोट्स उपलब्ध कराएगी। दोस्तों हिंदी व्याकरण की इस श्रृंखला में आज का टॉपिक विभावना अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / विभावना अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण है। हम आशा करते है कि इस टॉपिक से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।

विभावना अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / विभावना अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

विभावना अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / विभावना अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण

विभावना अलंकार की परिभाषा

जहाँ बिना कारण के ही कार्य हो जाय वहाँ विभावना अलंकार होता है। विभावना का अर्थ है विशिष्ट कल्पना कारण के अभाव में जहाँ कार्योत्पत्ति का वर्णन किया जाय वहाँ विभावना अलंकार होता है। जबतक कोई कारण नहीं हो तबतक कार्य नहीं होता। बिना कारण के कार्य होना विशिष्ट कल्पना नहीं तो और क्या है?

उदाहरण –  बिनु पद चलै सुनै बिनु काना।
                 कर बिनु करम करै बिधि नाना॥
                  आनन रहित सकल रसभोगी।
                  बिनु बानी बकता बड़ जोगी ॥

स्पष्टीकरण – यहाँ पैर (कारण) के अभाव में चलना (कार्य), हाथ (कारण) के अभाव में करना (कार्य), मुख (कारण) के अभाव में रसभोग (कार्य) आदि वर्णित किये गये हैं, इसलिए यहाँ विभावना अलंकार प्रयुक्त हुआ है।

उदाहरण – राजभवन को छोड़ कृष्ण थे चले गये।
            तेज चमकता था उनका फिर भी भास्वर ।।

स्पष्टीकरण – यहाँ पर श्री कृष्ण (कारण रूप) के राजभवन को छोड़कर चले जाने पर भी उनके भास्वर तेज के चमकते रहने का वर्णन किया गया है।

See also  वचन की परिभाषा एवं प्रकार / वचन के प्रयोग एवं नियम

विभावना अलंकार के अन्य उदाहरण

(1) आनन रहित सकल रस भोगी, बिनु वानी वक्ता बड़ भोगी।

(2) जीन नहीं पै जिये गोसाईं, कर नहीं पै करें सवाई |

(3) शून्य भीति पर चित्र रंग नहिं, तनु बिनु लिखा चितेर ।

(4) बदन हीन सो ग्रसै चराचर, पान करन जे जाहि ।

(5) लाज भरी आँखियाँ बिहँसी, बलि बोल कहे बिनु उत्तर दीन्हीं ।

(6) मरत बिना ही मीच रिपु, सुनि सिवराज प्रताप ।
जाचक बिन जाँचे लहै, सब चित चाही आप ।।



                             ★★★ निवेदन ★★★

दोस्तों हमें कमेंट करके बताइए कि आपको यह टॉपिक विभावना अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / विभावना अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण कैसा लगा। आप इसे अपने तैयारी कर रहे अपने मित्रों के साथ शेयर भी कीजिये ।

Tags – विभावना अलंकार उदाहरण,विभावना अलंकार की परिभाषा,विभावना अलंकार इन हिंदी,विभावना अलंकार की परिभाषा और उदाहरण,विभावना अलंकार हिंदी व्याकरण,hindi me vibhavana alankar hindi me,hindi me vinhavana alankar,vibhavana alankar kise kahte hai,vibhavana alankar ke udahran,विभावना अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण / विभावना अलंकार के उदाहरण व स्पष्टीकरण






Leave a Comment